|
|
|
|
--: Biography of Shadab Zafar :--
|
Shadab Zafar
शादाब ज़फर "शादाब" लगभग 25 वर्ष से पत्रकारियता के क्षेत्र में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में देश में जाने जाते है। निरंतर पंजाब केसरी, वीर प्रताप, अजीत, जनवाणी, नई दुनिया, अमर उजाला, प्रवक्ता.काम आदि देश विदेश के समाचार पत्रो और पत्रिकाओ में स्तम्भकार के रूप में पढे जाते है। इन के अलावा देश में एक प्रसिद्व शायर के रूप में टीवी चैनलर्स, रेडियो और आल इन्डिया मुशायरो में भाग लेते है। बालकन जी बारी इन्टरनेशनल द्वारा ‘‘राष्ट्रीय युवा कवि पुरस्कार’’ व जैमिनी अकादमी (पंजाब) द्वारा ‘‘आचार्य’’ की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। खुशबू अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह का सम्पादन कर चुके हैं। आप की लिखी 20 कहानियो का राष्ट्रिय स्तर पर प्रकाशन भी हो चुका है। आप की कही गई ग़ज़लो का गजल संग्रह ‘‘फूल सा चेहरा’’ शीर्षक से देश में काफी प्रसिद्व हुआ है। वही ‘‘चाँद सा चेहरा’’ ग़ज़ल संग्रह शीघ्र प्रकाशित होने वाला है। विनायक फीचर्स भोपाल अदिति और युवराज फीचर्स देहली के लिये लगभग 10 वर्ष से लेख, बाल कहानियाँ आदि लिख रहे है। वर्तमान में नजीबाबाद से ‘‘नजीब टाईम्स’’ हिन्दी मासिक समाचार पत्रिका का राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशन कर रहे है तथा बैंकिग संस्था मुस्लिम फण्ड (नजीबाबाद) में कार्यरत है। |
|
|
You are Visitor Number : 1607
|
|
|
|