donateplease
newsletter
newsletter
rishta online logo
rosemine
Bazme Adab
Google   Site  
Bookmark and Share 
Share on Facebook
 
Shri Nitish Kumar
Hon'ble Chief Minister of Bihar
 
E-Mail: cmbihar-bih@nic.in
Tel: 0612-2223886 (O)
0612-2224784 (O)
0612-2222079 (R)
 
Posted on: 17-04-2012  
 
हफीज कॉन्ट्रैक्टर इसी माह करेंगे पटना का दौरा
 

 

हफीज कॉन्ट्रैक्टर इसी माह करेंगे पटना का दौरा, मुंबई में मुख्यमंत्री ने की उद्योगपतियों के साथ बैठक ओमप्रकाश तिवारी, मुंबई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने राज्य के लिए एक ऐसी नई राजधानी बसाएंगे, जिसे देखकर दुनिया के लोग वाह-वाह कह उठेंगे। नई राजधानी पटना के निकट ही सत्रह सौ एकड़ में बनाई जाएगी। देश के जाने-माने भवन शिल्पी हफीज कॉन्ट्रैक्टर के नेतृत्व में इसका निर्माण होगा। बिहार शताब्दी समारोह के अवसर पर मुंबई में एक रैली को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में रविवार को बिहार फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर ने दोपहर भोज का आयोजन किया। इसमें उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वे बिहार के नवनिर्माण में उनसे कंधे से कंधा मिलाने को तैयार हैं। इसी भोज बैठक में देश के जाने-माने भवन शिल्पी हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने मुख्यमंत्री के सामने बिहार की एक नई राजधानी बनाने की योजना पेश ल्ल नया पाटलिपुत्रबसाएंगे नीतीश की। सत्रह सौ एकड़ में बनने वाले इस नूतन पाटलिपुत्र की योजना मुख्यमंत्री को इतनी पसंद आई कि उन्होंने हफीज को तुरंत पटना आने का न्योता दे दिया। बताया जाता है कि हफीज नई राजधानी की योजना को अंतिम रूप देने के लिए 24 अप्रैल को ही पटना जा रहे हैं। बिहार फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष आर.एस.श्रीवास्तव के अनुसार होटल ट्राइडेंट के रूफ टॉप पर आयोजित दोपहर भोज में करीब तीन घंटे मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत की आला हस्तियों के साथ बिताए। इसमें चोटी के 33 उद्योगपतियों एवं बैंकरों ने भाग लिया। खास बात यह कि बैठक सिर्फ भोजन तक ही सीमित नहीं रही। इसमें कुछ उद्योगपतियों की ओर से बिहार में बड़े निवेश की घोषणाएं भी की गई। उद्योगपतियों की गई घोषणाएं फलीभूत हो सकें, इसकी जिम्मेदारी नीतीश कुमार ने बिहार फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर को दी है। आओ, मिलकर भारत को सुपरपावर बनाएं को भी शामिल किया। उन्होंने कहा कि बिहार के चंपारण से महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया और फिर मुंबई से अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन। बिहार शताब्दी दिवस समारोह का आरंभ मराठी में महाराष्ट्र गान से हुआ। मुख्यमंत्री के अलावा कार्यक्रम के संयोजक व विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर का ही भाषण हुआ। इस मौके पर सांसद आरसीपी सिंह, साबिर अली, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद नीरज कुमार, विनोद सिंह, रूदल राय, जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री आरएन सिंह, जदयू महासचिव प्रभात कुमार, अंजनी कुमार सिंह, छोटू सिंह, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा.संजीव कुमार, मो.असगर आदि मौजूद थे। अफगानिस्तान में आतंकी हमले स्थित संसद भवन पर राकेट भी दागे गए। काबुल के पुलिस प्रमुख मुहम्मद अयूब सालंगी ने संसद परिसर में एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घातक हथियारों से लैस दर्जनों आतंकवादियों ने गोलीबारी करते हुए दोपहर एक बजे के करीब अचानक संसद भवन पर धावा बोल दिया। वहां से धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। इसके अलावा आतंकवादियों ने राजधानी के शहर-ए-नव इलाके में एक इमारत से पोजिशन लेकर कई दूतावासों पर हमले बोले। रैयत की अनुमति बिना होगी चकबंदी के आधार पर खाका तैयार हो गया है। चकबंदी में बिहार विशेष सर्वेक्षण व बंदोबस्त अधिनियम 2011 के प्रावधानों के अनुसार आधुनिक प्रवैधिकी के द्वारा तैयार किए गए मानचित्र का उपयोग होगा। चक योजना के अन्तर्गत महादलित, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति तथा सुयोग्य श्रेणी के वासभूमि रहित परिवारों के लिए वास (आवास) स्थल तय होंगे। आचारसंहिता लागू तबादलों पर रोक दाखिल किये जा सकेंगे। 25 व 26 अप्रैल को नामंकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। नामांकन वापसी के बाद 2 मई को अंतिम रूप से उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित करते हुए चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे। मतदान 16 मई को है। सुबह 7 बजे से अपराह्न 4 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। 18 मई को वोटों की गिनती होगी। 22 मई तक सभी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। इंटरनेट की निगरानी शुरू पूरे अभियान का सूत्रधार है, जिसे करीब 20 करोड़ रुपये का शुरुआती बजट दिया गया है। पूरे अभियान में अहम पहलू उस अकूत कंटेंट की निगरानी है जो चैट, मेल, सोशल मीडिया, फोटो के जरिए वेब में तैरता है। इस निगरानी के लिए विशेष तकनीकों का इस्तेमाल होगा। इसके लिए सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड रोबोटिक्स (केयर) भी मदद दे रहा है। एनटीआरओ ने जल (समुद्री केबल), थल (स्थलीय इंटरनेट गेटवे) और आकाश (उपग्रह इनमारसेट) के लिए अलग मॉनीटरिंग मॉड्यूल तैयार किए हैं।
 
 
You are Visitor Number : 2180