* तुमने देखा है मुझे महफ़िलों में हæ *
नज़्म ..सौदा ( कॉलेज में लिखी गई नज़्म ..without editing a word )
तुमने देखा है मुझे महफ़िलों में हँसते हुए
पर कभी तुमने मुझे तन्हाई में भी देखा है
की है कोशिश मेरी उदासियों को पढने की
झाँक के रूह की गहराई में भी देखा है
तुमको क्या मालूम कि पसे पर्दा ए तबस्सुमो मसर्रत
कितने गम मेरी दुनिया में रक्स करते हैं
जेहन में कितने ही कातिल ख़याल आ आ कर
मेरे नाज़ुक से ख़्वाबों का क़त्ल करते हैं
तुमको क्या मालूम कि एक बार तुम्हे हंसाने को
मैं कितने दर्द ,किन उदासियों से गुज़रता हूँ
मैं बनाता हूँ महल खुशियों के सब के लिए
खुद मगर रेत के घर की तरह बिखरता हूँ
मगर तुमको क्या वास्ता मेरे रंजो गम से
ज़िन्दगी भी मेरी है परेशानियां भी मेरी
मैंने अगर हैं पाई ये उदासी ये खल्वतें
इसमें गलतियाँ भी मेरी हैं नादानियाँ भी मेरी
मगर फिर भी बड़ी उम्मीद से मैं तुम्हारे पास आया था
सोचता था कि मेरे गम का कुछ तो मुदावा होगा
मगर क्या पता था ऐ दोस्त कि तेरी महफ़िल में भी
मेरे दिल का मेरे जज़्बात का सौदा होगा
पसे पर्दा ए तबस्सुमो मसर्रत ..हंसी और ख़ुशी के परदे के पीछे
खल्वतें --तन्हाईयाँ
मुदावा--इलाj
تمنے دیکھا ہے مجھے محفلومیں ہنستے ہوئے
پر کبھی تھمنے مجھے تنہائی میں بھی دیکھا ہے ؟
کی ہے کوشش میری اداسیوں کو پڑھنے کی
جھانک کر روح کی گہرائی میں بھی دیکھا ہے
تمکو کیا معلوم پاس ا پردہ ا تبسسمو مسرّت
کتنے غم میری دنیا میں رقص کرتے ہیں
ذهن میں کتنے ہی قاتل خیال آ کر
میری نازک سی تمنناؤں کا قتل کرتے ہیں
تمکو کیا معلوم ایک بار تمہیں ہنسانے کو
میں کتنے درد ،کن اداسیوں سے گزرتا ہوں
میں بناتا ہوں محل خوشیوں کے سبکے لئے
خود مگر ریت کے گھر کی طرح بکھرتا ہوں
مگر تمکو کیا واسطہ میرے رنجو غم سے
زندگی بھی میری ہے ،پریشانیاں بھی میری
مجھکو اگر ملی ہیں یہ بکلی یہ تنہائی
اسمیں غلطیاں بھی میری ہیں نادانیاں بھی میری
مگر پھر بھی بدی امید سے میں تمھارے پاس آیا تھا
سوچتا تھا میرے غم کا کچھ تو مداوا ہوگا
مگر کیا پتا تھا ای دوست تیری محفل میں بھی
میرے دل کا ،میرے جذبات کا سودا ہوگا
***** |