* ज़िन्दगी को रक़म किया जाये! *
ज़िन्दगी को रक़म किया जाये!
बोझ सीने का कम किया जाये!!
वाकये सब भुला दिए जाएँ!
हाल, माजी में ज़म किया जाये!!
रख के ज़ख्मों पे नाखुन ए मरहम!
धडकनों पर सितम किया जाये!!
याद रक्खे न अब कोई हम को!
हम पे इतना करम किया जाये!!
अब अना का कोई सवाल नहीं!
सर अगर हो, तो ख़म किया जाये!!
खुश हमारे सिवा नहीं कोई!
अब कहो किसका ग़म किया जाये!!
|