* प्यार किया है तो मर जाना थोड़ी है| *
प्यार किया है तो मर जाना थोड़ी है|
दीवाना – इतना दीवाना थोड़ी है|१|
आँखों से धोका मत खा जाना, इन में|
तू भी है – खाली वीराना थोड़ी है|२|
तनहा दिल आखिर दुनिया से हार गया|
लेकिन वो दुनिया की माना थोड़ी है|३|
टूटे रिश्ते पर रोना-धोना कर बंद|
उस को अब की बार मनाना थोड़ी है|४|
शुहरत की ऊँचाई पर इतराता है|
पर्वत से वादी में आना थोड़ी है|५|
हम तुम कागज़ पर सदियों साँसें लेंगे|
लफ़्ज़ों का जादू मर जाना थोड़ी है|६|
==== |