donateplease
newsletter
newsletter
rishta online logo
rosemine
Bazme Adab
Google   Site  
Bookmark and Share 
Share on Facebook
 
Shri Nitish Kumar
Hon'ble Chief Minister of Bihar
 
E-Mail: cmbihar-bih@nic.in
Tel: 0612-2223886 (O)
0612-2224784 (O)
0612-2222079 (R)
 
Posted on: 28-11-2011  
 
नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे में भाईचारा व अमन-चैन की स्थिति है।
 

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे में भाईचारा व अमन-चैन की स्थिति है। समाज में किसी भी तरह का तनाव व विद्वेष नहीं है। सूबा आज विकास के पथ पर अग्रसर है। पिछले छह वर्षो के दौरान सूबे में जो भी विकास हुआ है उसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग उड़नखटोलों पर ही उड़ते हैं। उन्हें यहां की अच्छी सड़कें दिखाई ही नहीं पड़ रहीं। उन्हें कहीं विकास नहीं दिखता। अब उनकी आंखों की खराबी को तो हम दूर नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री सोमवार को फुलपरास के बेलहा, बाघा रन मैदान व खुटौना दुर्गा मंदिर मैदान पर लौकाहां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर सभाओं को संबोधित कर रहे थे। सभाओं में पूरी विनम्रता के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राजा नहीं, बल्कि एक सेवक हैंनहीं रुकेगा विकास जग चुका बिहार सेवा में निरंतर विकास के प्रति प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समूल खत्म करने के लिए सरकार ने जो संकल्प लिया है, उसे लक्ष्य तक पहुंचाया जाएगा। भ्रष्टाचार में लिप्त एक भी लोकसेवक बख्शा नहीं जाएगा। आय से अधिक संपत्ति रखने वालों की संपत्ति जब्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइएएस वर्मा ने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की थी। सरकार उनके जब्त मकान में प्राथमिक विद्यालय मुसहरी खोल चुकी है। उन्होंने भ्रष्टाचारियों को आगाह करते हुए कहा कि वे सुधर जाएं, वरना सभी भ्रष्टाचारियों का यही हश्र होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय के साथ विकास ही सरकार की प्राथमिकता है जो बिहार में आरंभ है। हमने सबको साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। इसी का फल है कि सभी वर्ग के लोग आज सरकार का साथ दे रहे हैं और विकास की गति बिहार में तेज हो चली है। बिहार के लोग जग चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छात्र-छात्राओं के लिए जो साइकिल या पोशाक योजना आरंभ की है, उसके संबंध में अन्य प्रदेशों के लोग पूछते हैं कि यह आइडिया कहां से मिला? मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोगों के भाव देख आइडिया बनाते हैं और विकास के लिए नीति निर्धारित करते हैं। नीतीश ने यह भी कहा कि कोसी महासेतु आज दो भागों में बंटे मिथिलांचल को जोड़ने में वरदान साबित होगा। उन्होंने स्वर्गीय हरि बाबू की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक लोकप्रिय नेता थे। उनकी कमी मंत्री परिषद को भी महसूस हो रही है। लौकहा में उनके निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है, जिसमें हरि बाबू के पुत्र सतीश कुमार साह को राजग का प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

 
You are Visitor Number : 2151