donateplease
newsletter
newsletter
rishta online logo
rosemine
Bazme Adab
Google   Site  
Bookmark and Share 
Share on Facebook
 
Shri Nitish Kumar
Hon'ble Chief Minister of Bihar
 
E-Mail: cmbihar-bih@nic.in
Tel: 0612-2223886 (O)
0612-2224784 (O)
0612-2222079 (R)
 
Posted on: 10-11-2011  
 
देखा विकास का सच-- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
 

देखा विकास का सच बेतिया स्थित लौरिया एचपीसीएल चीनी मिल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ,अध्यक्ष राघव शरण पाण्डेय जागरण संजय उपाध्याय, धनहा (प.चंपारण) दियारा की तपती धरती और गंडक का किनारा बुधवार की सुबह से ही नए इतिहास का साक्षी बनने को बेताब था। इसी बीच पूर्वाह्न लगभग 10.45 बजे आसमान में हेलीकाप्टर मंडराने लगा। अवसर था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेवा यात्रा के शुभारंभ का। नीतीश ने बुधवार को अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत उस माटी से की, जो कभी अपहरण उद्योग के लिए कुख्यात थी। हेलीकाप्टर के लैंड करते ही गांवों से भीड़ बांध और रेत पर दौड़ने लगी। मुख्यमंत्री ने भी विकास का सच देखा। कुछ बोले नहीं, लेकिन देखकर सोचा जरूर। जितनी देर रहे अधिकारियों से पुल और विकास की बातें जानते, पूछते रहे। सेवा यात्रा के प्रारंभ में बैठक के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर बैठक स्थल के बाहर बने घेरे के पार खड़े लोगों पर पड़ी, उन्होंने उसी ओर रुख कर लिया। वे सीधे भीड़ के पास पहुंचे। आवेदन लिया और सबका अभिवादन करने लगे। भीड़ से आवाज आई, यहां एक अदद बेहतर डॉक्टर दे दीजिए। बड़ी आग लगती है इस इलाके में, फायर ब्रिगेड नहीं है। इसे दे दीजिए। उन्होंने फौरन कहा, फायर ब्रिगेड मिलेगा। मुख्यमंत्री की सेवा यात्रा का दियारा पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। लोग इस बात को लेकर काफी प्रसन्न दिखे कि अब इस राज्य के मुखिया सूबे में कहीं भी हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। और, कह रहे हैं कि यदि जनता से किसी काम के लिए जमीन लेनी है तो उसका उचित मुआवजा दें। फिर लोगों के आदेश से काम शुरू करें। बात जितनी थी सभी ने कही। मुख्यमंत्री ने सुना भी बहुत कुछ और बिना कहे चले गए। मगर दस्युओं के आतंक से त्रस्त रही इस माटी से नीतीश ने उस इतिहास की रचना कर दी, जिसका ख्वाब दियारा का हर आदमी आजादी के बाद से लगातार देख रहा था। विकास की बात करें तो जिले के ठकराहां, भितहां, पिपरासी व मधुबनी प्रखंड के लोग एक अदद पुल के अभाव में वषरें से उत्तर प्रदेश के भरोसे ही रह गए थे।

 
You are Visitor Number : 2151