donateplease
newsletter
newsletter
rishta online logo
rosemine
Bazme Adab
Google   Site  
Bookmark and Share 
design_poetry
Share on Facebook
 
Aziz Azad
 
Share to Aalmi Urdu Ghar
* मयस्सर हमें कोई ऐसा जहाँ हो *
मयस्सर हमें कोई ऐसा जहाँ हो
जहाँ दाना-पानी हो इक आशियाँ हो

तरसते हुए हम कहीं मर न जाएँ
कभी ज़िन्दगी का हमें भी गुमाँ हो

गिरे आशियाने शजर कट रहे हैं
हमारे भी सर पर कोई सायबाँ हो

जहाँ पास रह कर हैं सब अजनबी-से
मिले कोई अपना कोई हमज़बाँ हो

फ़सादों से सारा चमन जल न जाए
यहाँ प्यार का कोई दरिया रवाँ हो

परिन्दे तो उड़ते हैं ‘आज़ाद’ हर सू
हमारी ही ख़ातिर हदें क्यूँ यहाँ हो
****
 
Comments


Login

You are Visitor Number : 368