donateplease
newsletter
newsletter
rishta online logo
rosemine
Bazme Adab
Google   Site  
Bookmark and Share 
design_poetry
Share on Facebook
 
Tufail Chaturvedi
 
Share to Aalmi Urdu Ghar
* हवा को रुख बदलना चाहिए था| *
हवा को रुख बदलना चाहिए था|
दिया मेरा भी जलना चाहिए था|१|

डुबोया आँसुओं में सारा जीवन|
समंदर से निकलना चाहिए था|२|

पड़े हो रास्ते पर खाक ओढ़े|
हवा के साथ चलना चाहिए था|३|

पिघल उठ्ठी थी तारीकी फ़जा की|
हमें कुछ और जलना चाहिए था|४|

जरूरी था सभी के साथ रहते|
जरा सा बच के चलना चाहिए था|५|

अँधेरा आदतन करता है साज़िश|
मगर सूरज निकलना चाहिए था|६|

तुम्हारी बात बिलकुल ठीक थी बस|
तुम्हें लहज़ा बदलना चाहिए था|७|
==== 
 
Comments


Login

You are Visitor Number : 456